Share

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित पैराडाइज होटल की कड़ाई पनीर की सब्जी में चूहा निकला तो युवकों के होश उड़ गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आज जाच करेगी।
सुभाष नगर आवास विकास निवासी सुनील कुमार, मोहल्ले के मोहित रस्तोगी, पवन चैहान, अंकुर शर्मा के साथ तीन अन्य साथियों को लेकर कार व बाइक से गुरुवार शाम करीब चार बजे अनाज मंडी के पास निर्माणाधीन कॉलोनी में प्लॉट दिखाने ले गए थे। प्लॉट दिखाने के बाद युवकों ने खाना खाने का मन बनाया तो वह मुरादाबाद रोड स्थित पैराडाइज होटल चले गए। वहां से पनीर की सब्जी, दाल रोटी व अन्य खाने का सामान पैक कराया। इसके बाद युवक खाना लेकर सुनील के आवास पर गए। खाना खाते समय पवन ने पनीर की सब्जी प्लेट में निकाली तो एक काला पीस दिखा। उसने मशरूम समझकर उसे खाया तो उसे अच्छा लगा। इस बीच उसने अपने साथी मोहित को भी यह कहते हुए पीस थमा दिया कि यह मशरूम है। और बहुत ही टेस्टी है। मोहित ने जब पीस को उठाया तो उसे पीस के साथ बाल दिखा। शक होने पर तहकीकात की तो चूहा निकला। इससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद युवक होटल पहुंच गए और होटल संचालक से शिकायत की। संचालक ने पनीर में चूहा होने की बात से इंकार कर दिया। इस पर सुनील ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मनोज सेमवाल से की। सेमवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच शुक्रवार को की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *