Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। करूला के वार्ड 69 मियां कालोनी में रहने वाले लोगों ने यहां लगी ढलाई व सिल्ली गलाने की भट्टियो से निकलने वाले जहरीले धुंए की शिकायत क्षेत्र के पार्षद सद्दाम हुसैन से की। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में कई तरह की भट्टियां लगी हुई है। ढलाई की भट्टियों तक तो गनीमत है मगर साथ ही सिल्ली गलाने व ई कचरे से निकले वाली धातुओं को गलाने वाली भट्टियां भी चल रही है। इनसे निकलने वाली जहरीली गैस व धुआं लोगों को टीबी व कैंसर जैसी बीमारियो की सौगात दे रहा है। लोगों का सांस लेना मुश्किल है। पार्षद ने कहा कि वह कई बार इस सम्बन्ध में अधिकारियो को अवगत करा चुके हैं मगर कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
ताज्जुब की बात है एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग आने वाले सालों में जनपद को टीबी मुक्त करने के प्रयासों में लगा है तो वहीं दूसरी ओर धुआं उगलने वाली यह जहरीली भट्टियां जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को ठेंगा दिखा रही हैं। इस तरह जनपद टीबी मुक्त होने के बजाये टीबी के मरीजो मंे वृद्धि के लिए और बदनाम होगा। टीबी जागरूकता को लेकर रैली निकालने वाले स्वास्थ्य विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन इलाको में जाकर भट्टी चलाने वालों को जागरूक करें ताकि टीबी व कैंसर फैलाने वाली इन भट्टियों के स्वामियों में जागरूकता है कि वह अपनी रोजी रोटी के लिए दूसरों को बीमारियांे की सौगात दे रहे हैं। यहां बताना जरूरी है कि करूला क्षेत्र में ऐसी सैकड़ों भट्टियां चल रही है जिनमें धातुंए गलाई जा रही हैं और इनसे निकलने वाली जहरीली गैस व धुआं लोगों को बीमारियों की चपेट में ला रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *