Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। काफी पुराना शेर है कि मर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की। वार्ड 41 के सीधी सराय फसियो गली पर यह शेर पूरी तरह सटीक बैठता है। यहां के लोग पिछले कई महीने से मार्ग जर्जर होने के कारण परेशान थे। लगभग डेढ़ माह पूर्व पार्षद पिता रईस अहमद द्वारा गली में पाईप लाइन डलवा दी गयी जो कि जल कल विभाग की टीम ने दो फिट गहराई के मानकों को ताक पर रखते हुए एक फीट से भी कम की गहराई पर पाईप लाईन डाली। गली के मुख्य मोड़ पर तो पाईप लाईन ऊपर रखी हुई छोड़ दी गयी जो कि आने जाने वाहनो से क्षतिग्रस्त हो गयी और रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
करीब 15 दिन पूर्व पार्षद पिता रईस अहमद ने वार्ड 38 के पार्षद मौहम्मद जान अंसारी के ठेके में गली का निर्माण कार्य शुरू कराया। जैसे-तैसे गली के दो हिस्से जो कि लगभग 20-20 मीटर के होंगे की मरम्मत कर दी गयी। जबकि बाकी पूरी गली ऐसे ही जर्जर हालत में है जो कि पाईप लाईन डलने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गयी थी। वहीं गली के मुख्य मार्ग की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। पिछले तीन दिन से काम बंद हैं। इस बारे में ठेकेदार व पार्षद कुछ भी साफ नहीं बता रहे। सोमवार को जब वार्ड 41 के अवर अभियन्ता अनुज कुमार से बात की गयी तो उन्होनें कहा कि गली में दो टुकड़ों के 70-70 हजार के निर्माण कार्य कराये गये है। टेण्डर नहीं निकला है। ऐसे ही काम करा दिये गये है। जब पूरी गली का टेण्डर निकलेगा तभी काम हो पायेगा। वहीं जल कल विभाग के जेई भारती से जब पाईप लाईन फटी होने और पानी बर्बाद होने की वीडियो दिखाई गई तो उन्होनें कहा कि पहले जल कल विभाग पुलिया बनाये तभी पाईप लाईन की मरम्मत हो जायेगी जबकि लोनिवि के जेई का कहना है कि पहले जल कल विभाग पाईप लाईन को दो फिट नीचे लेकर जाये तभी पुलिया बन पायेगी। गली के लगभग 50 व 20 मीटर के दो टुकड़े पाईप लाईन डलने के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। उसको मरम्मत करने के नाम पर जल कल विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। लगता है कि जब कोई हादसा इस गली में होगा तभी कार्य के टेण्डर निकाले जायेंगे और गली की मरम्मत हो पायेगी। लोक निर्माण विभाग व जल कल विभाग किसी हादसे के इन्तजार में है। यह पूछे जाने पर की अगर जर्जर मार्ग के कारण कोई हादसा होता है तो किसकी जिम्मेदारी होगी तो दोनो विभाग एक-दूसरे पर टाल रहे है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *