Share
देहरादून 06 अप्रैल, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में गोर्ख्याली सुधार सभा के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की पहल व प्रेरणा पर गोर्ख्याली सुधार सभा द्वारा संथला देवी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के सफलतापूर्वक संचालन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने गोर्ख्याली सुधार सभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के विकास में गोर्ख्याली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि संथला देवी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में गोर्ख्याली समाज द्वारा जिस प्रकार से सफलतापूर्वक सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया, यह प्रेरणादायक व प्रशंसनीय है। हमें अपने धार्मिक व पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई व सौन्द्रयीकरण के प्रति निरन्तर सचेत रहना होगा। धार्मिक व पर्यटक स्थल राज्य की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को ग्रासरूट लेवल तक सफल बनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने संथला देवी मंदिर के सौन्द्रयीकरण हेतु 50 लाख रूपये की राशि अनुमोदित करने तथा दो पार्किंग स्थल विकसित करवाने की जानकारी दी ।
इस अवसर पर गोर्ख्याली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *