Share

नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) वायु सेना का एक ट्रेनर हॉक विमान आज ओडिशा के मयूरभंज क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन सौभाग्य से प्रशिक्षु पायलट समय रहते विमान से सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
वायु सेना के प्रवक्ता के अनुसार ट्रेनर विमान ने आज कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान में गड़बड़ी को भांपते हुए प्रशिक्षु पायलट समय रहते हुए विमान से सुरक्षित कूदने में सफल रहा।
दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्कवायरी के आदेश दिये गये हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *