Share
कर्णप्रयाग/देहरादून 26 फरवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सोमवार को कर्णप्रयाग में विधायक स्व.मगनलाल शाह के अन्तिम संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्व.मगनलाल शाह के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.शाह हर समय क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के तथा मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र पूर्वाह्न में दिवंगत विधायक के कर्णप्रयाग स्थित आवास पहुॅचे तथा उनके परिजनों को सान्त्वना प्रदान की। उन्होंने स्व.शाह की स्मृति में पौधे का रोपण भी किया।
स्व.मगन लाल शाह का राजकीय सम्मान के साथ अलकनंदा एवं पिण्डर नदी के संगम कर्णप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। स्व.शाह के ज्येष्ठ सुपुत्र गणेश शाह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से स्व.शाह को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मंत्री डाॅ.धनसिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट सहित अन्य विधायकों ने भी स्व.शाह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किये तथा भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। विधायक श्री महेन्द्र भट्ट, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग विधायक श्री भरत चैधरी, देव प्रयाग विधायक श्री विनोद कण्डारी आदि दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जिलाधिकारी श्री आशीष जोशी ने राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर दिवगंत विधायक स्व.शाह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *