मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। मुम्ताज खां ने जब से असालतपुरा चैकी का चार्ज लिया है तब से वह हाथ धोकर मुजरिमों के पीछे पड़ गये हैं। देर रात तक गश्त पर रहते हैं और क्षेत्र में संदिग्ध घूमने वाले उन्हे देखते ही नौ दो ग्यारह हो जाते है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में अपने जलवे दिखाने के बाद अब मुम्ताज खां असालतपुरा जैसे इलाके में आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के लिए काल बने हुए हैं। बीती रात भी लंगड़े की पुलिया से दो लोगों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मुम्ताज खां ने बताया कि चक्कर की मिलक निवासी माजिद उर्फ बोरा के पास से स्मैक की 152 पुड़िये व 2095 रूपये बरामद किये गये तो वहीं असालतपुरा बड़ा हाता गली नं0 4 निवासी अफसर के कब्जे से स्मैक की 132 पुड़िये व 1700 रूपये बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
बता दें कि मुम्ताज खां ने असालतपुरा में गलत काम करने वालों की नाक में दम किया हुआ है तो वहीं सीधे साधे लोगों के लिए उनकी छवि बहुत ही शानदार है। चैकी आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को वह पूरी गम्भीरता से सुनते है और उसका जल्द से जल्द निस्तारण करते है। असालतपुरा क्षेत्र में सट्टेबाजी पर भी उन्होनें काफी हद तक अंकुश लगाया हुआ है। कई सटोरिये इन दिनों मूंगफलियां बेच रहे है। असालतपुरा चैकी इंचार्ज के रूप में मुम्ताज खां के आने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है कि इलाके से अपराधी भूमिगत हो गये है।
यहां बता दें कि पिछले दिनो नशीली दवाइयां बेचने वाली महिला को पकड़ने व प्रिंस रोड पर नकली दवाइयांे की फैक्ट्री का भांडाफोड़ करने में मुम्ताज खां की विशेष भूमिका रही।











