Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह ने 6 फरवरी 2018 से आरमभ हो रही माध्यमिक षिक्षा परीषद की हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परिक्षाओ में हर स्तर पर नकल विहीन एवं पारदर्षिता पूर्ण व्यवस्था सुनिष्चत करने के कड़े निर्देष दिये। उन्होंने जनपद के सभी 126 परीक्षा केन्द्रो पर सी0सी0 टी0वी0 कैमरे लगाने तथा परीक्षा कक्षो में फर्नीचर की ठीक ठाक व्यवस्था एवं परिक्षार्थियो हेतु सभी आवष्यक सुविधाये करने के निर्देष दिये। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल पाये जाने पर सम्बन्धित दोषी प्रधानाचार्यो को बेहिचक जेल भेजा जायेगा तथा यह भी कहा है कि परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबन्धको का परीक्षा केन्द्र में प्रवेष को वर्जित किये जाने का काड़ाई से पालन सुनिष्चत किया जाये। यू0पी0 वोर्ड परीक्षा 2018 के सॅबंध में प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवस्थापको की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री राकेष कुमार सिंह ने आज पंचायत भवन सभागार में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियो व प्रधानाचार्यो/ केन्द्र व्यवस्थपाको को निर्देषित करते हुए कहा कि जनपद के सभी 126 परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व निरीक्षण कर सभी कमियो को दूर कर ले, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार से व्यवधान उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सभी सुपरजोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान सी0सी0 टी0वी0 कैमरा के प्रभावी रूप से कार्य करनें/संचालित होने की जांच अवष्य कर लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर अगर सीसी टी0वी0 कैमरा बंद अथवा खराब पाया जाता है तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक कैमरा आपरेटर पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करना सुनिष्चत करे।
इस दौरान मुख्या विकास अधिकारी सी0 इन्दूमति, अपर जिलाधिकारी विएवंरा. प्रीति जासयवाल, अपर जिलाधिकारी प्र0 लक्ष्मीषंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर के0 के0 सिंह, एसपी सिटी आषीष श्रीवास्तव, एसपी देहात, एवं
प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *