Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीएनजी आॅटो में महिलाओं व युवतियों के बैठते ही कुछ आॅटो चालक बेहूदे गाने बजाना शुरू कर देते थे। जब कोई इसका विरोध करता था तो उससे लड़ने को उतारू हो जाते थे। खासतौर पर करूला से जामा मस्जिद व अमरोहा गेट जाने वाले आॅटो में यही हालत थी। हुकूमत एक्सप्रेस ने विगत दिनों इस सम्बन्ध में समाचार प्रकाशित किया था। मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा स्टेशन रोड पर ऐसे ही आॅटो को चेक किया गया। कई आॅटो में म्यूजिक सिस्टत लगे हुए पाये जाने पर आॅटो चालकांे के खिलाफ कार्यवाही की गयी।
वहीं डग्गामार वाहनों एवं बिना लाईसेंस दौड़ने वाले ई रिक्शाओं की भी चेकिंग की गयी। करूला क्षेत्र में भी वाहनो की चेकिंग के लिए यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। एआरटीओ, सीओटी गजराज सिंह, टीएसआई राजीव मलिक, एचसीपी रामप्रकाश सोलंकी, रामवीर सिंह आदि चेकिंग करते देखे गये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *