Share

मालापुरम (केरल)। पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज की अगुआई करने वाली महिला को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इमाम की भूमिका निभाने वाली महिला ने कहा है कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं है और जुमे की नमाज की अगुआई करती रहेंगी।
कुरान सुन्नत सोसायटी की महासचिव 34 वर्षीया जामिता ने बीते शुक्रवार को मालापुरम जिले के वांडूर गांव में सोसायटी के कार्यालय में जुमे की नमाज की अगुआई की थी। हर शुक्रवार को जुमे की नमाज की अगुआई आम तौर पर पुरुष करते हैं।
जामिता ने कहा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी और धमकी पोस्ट किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि मुझे जिंदा नहीं रहने दिया जाए। मुझे जिंदा जला दिया जाए क्योंकि मैं इस्लाम को तबाह कर रही हूं। उन्होंने बताया कि उन्हें वाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब पर धमकी दी जा रही है। लेकिन वह इससे नहीं डरने वाली। वह इन धमकियों के आगे नहीं झुक सकती हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *