Share
देहरादून 11 जनवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी श्री जांटी रोड्स ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती मिलानी रोड्स, पुत्री इण्डिया और पुत्र नेथन भी मौजूद थे।
श्री जांटी रोड्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें उत्तराखण्ड बेहद पसंद आया है। वे और उनकी पत्नी यहां योग, आध्यात्म और आयुर्वेद की संस्कृति में बेहद प्रभावित है। जांटी रोड्स ने कहा कि भारत बेहद विविधता पूर्ण देश है। उन्होंने उत्तराखण्ड के स्थानीय कृषि उत्पादों में भी बेहद रूचि व्यक्त की। श्री जांटी की पत्नी श्रीमती मिलानी रोड्स ने उत्तराखण्ड में वेलनेस, लाइफस्टाइल और आयुर्वेद के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल करते हुए कार्य करने की इच्छा भी व्यक्त की। श्री जांटी रोड्स ने कहा कि उत्तराखण्ड एडवेंचर स्पोट्र्स के लिये विश्वस्तरीय केन्द्र बन सकतास है। यहां के अनाजो की विविधता, परम्पराओं, योग और आयुर्वेद की ओर पूरी दुनिया की नजर है। उन्होंने आगामी भ्रमण में देहरादून क्रिकेट स्टेडियम भी देखने की इच्छा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने रोड्स परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें औली और हर्षिल जैसे स्थलों का भ्रमण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही आर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *