Share

एजेंसी न्यूज
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता तथा उन्नाव से पार्टी के सांसद साक्षी महाराज कानून का बहुत सम्मान करते हैं। उन्नाव जाते समय मंगलवार को इत्रनगरी कन्नौज में रुके साक्षी महाराज ने साफ कहा कि साधू हों या फिर कोई मौलवी, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
कन्नौज के सौरिख में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का काफिला आज शाम को निकला। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष राघव दुबे के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान लाउडस्पीकर के विरोध पर कहा कि अयोध्या में साधु संत ही विरोध नहीं कर रहे, ऐसे तो मौलवी पूरे देश में विरोध कर रहे लेकिन कानून से ऊपर कोई नही। महाराष्ट्र में जातीय हिंसा पर उन्होंने कहा कि यह तो कांग्रेस व राहुल गांधी की सोची समझी रणनीति का परिणाम है। गुजरात में कांग्रेस की हार के बाद यह होना तो तय ही था। साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक के मामले पर कांग्रेस दोमुंही राजनीति करती है। अब तो उनका कोई भरोसा नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *