Share

नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के अत्याधुनिक टोही विमान पी – 8 आई के प्रशिक्षण सिमुलेटर तथा सेना के लिए अत्याधुनिक संचार प्रणाली की खरीद के 2419 करोड़ रूपये के दो सौदों को आज मंजूरी दे दी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1949.32 करोड़ रूपये की लागत से पी -8 आई सिमुलेटर खरीदने तथा 470 करोड़ रूपये की लागत से सेना के लिए संचार प्रणाली की खरीद के सौदों पर आज मुहर लगायी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार पी 8-आई सिमुलेटर की खरीद में 10 वर्ष की व्यापक रख रखाव सेवा शर्त भी शामिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *