Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मिलक (रामपुर)। नगर की एक बैंक शाखा से दो हजार का नकली नोट मिलने का आरोप लगाते हुए एक ग्राहक ने थाने में तहरीर दी है। मिलक क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक नत्थूलाल गंगवार ने अपने पुत्र विनोद कुमार को एटीएम देकर खाते से दस हजार रुपये निकालने को कहा। सोमवार को विनोद एटीएम पर गया, लेकिन एटीएम में कैश न होने पर वह बैंक की शाखा में गया। बैंक के ग्रीन चैनल काउंटर से 10 हजार रुपये के लिए कार्ड स्वीप किया। कैशियर ने दो-दो हजार के पांच नोट उसे दिए। एक नोट नकली होने पर वह अगले दिन बैंक मैनेजर के पास गया, जिस पर मैनेजर ने नोट बदलने का आश्वासन देकर उसे बैंक से टरका दिया। बुधवार को वह एक बार फिर बैंक गया। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उससे अभद्रता की ओर नकली नोट चलाने के आरोप में जेल भेजने की धमकी। उसने जिलाधिकारी, आरबीआई और मिलक एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी कैशियर और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *