Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद में बढ़ती जा रही मोबाइल झपटने की घटनाओं की खबरों को हुकूमत एक्सप्रेस ने शिद्दत से उठाया तो पुलिस ने भी इस पर गम्भीरता से सोचा और मोबाइल झपटमार गिरोह की सुरागकशी में पुलिस की खुफिया टीमें लग गयीं। गुरूवार को इसमें सफलता हासिल करते हुए कटघर पुलिस ने दो मोबाइल लुटरों को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम ने बताया कि अमीर हम्जा पुत्र सरफराज अहमद निवासी असालतपुरा किराये के मकान तथा शावेज आलम पुत्र मौ0 कदीर निवासी असालतपुरा को मुखबिर की सूचना पर गुलाबबा़ी में गंगा मंदिर के पास से लूट के 9 मोबाइल, 1-1 चाकू व 1500 रूपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनो ने स्वीकार किया कि अपने महंगे शौको को पूरा करने व गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *