Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को 10 बजे प्रातः भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाय चुनाव के महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के रोड शो का शुभारम्भ महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से प्रारम्भ हुआ जो कि वार्ड 44 पीतल बस्ती से होते हुये कल्याणपुर मढ़ैया वलदेवपूरी से गुलाबबाड़ी फाटक से वार्ड 38 वरवालान वार्ड 45 ताड़ीखाना से गुलाबबाड़ी फाटक होते हुए हनुमान मूर्ति, देहरी गांव से सरस्वती विहार से वार्ड 12 गोविंद नगर से वार्ड 24 पंडित नगला वार्ड 69 आजाद नगर से होते हुए वापस चुनाव कार्यालय पर समापन हुआ।
सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी ने महापौर पद प्रत्याशी का अपने अपने वार्ड में फूल मालाये पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,मा.नरेंद मोदी जिंदाबाद ,योगी आदित्य नाथ जिंदाबाद के नारे लगाए व सभी छेत्र वासियो ने प्रत्याशी को जीत का आशिर्वाद दिया।
रोड शो में शिव नाथ यादव (निकाय महानगर प्रभारी),रितेश गुप्ता (नगर विधायक), महेंद्र गुप्ता जी (महानगर अध्यक्ष),विनोद अग्रवाल प्रत्याशी महापौर प्रिया अग्रवाल व अल्पना रितेश गुप्ता ने अपनी महिला टोली के साथ पान का दरीबा, मंडी चैक में जनसंपर्क किया साथ मे ऋतु बिश्नोई, अंजू त्रिपाठी,रेखा मदान, साथ शामिल रही।
गिरीश वर्मा, नत्थू राम कश्यप( रोड शो प्रमुख), वीरपाल सिंह, दिनेश ठाकुर,राम जी अरविंद सिंह, अनुराग सिंह, राजीव गुप्ता, सतीश अरोरा,मोनू पंडित योगेश कस्यप के पी सैनी, शम्मी भटनागर, मिथुन, शक्ति शर्मा, प्रतीक मित्तल, अशोक रस्तोगी,,व युवा मोर्चा की पूरी टीम शामिल रही व भारी संख्या ने पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *