Share

बदायूं . बिसौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल वैन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे मदनजुड़ी गांव के पास हुआ।
इस हादसे में हत्सा गांव निवासी निखिल उर्फ नितिन (19), रोहन (20) और ऋषभ (18) की जान चली गई। ये तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। गंभीर रूप से घायल शिवा (18 वर्ष) को जिला अस्पताल भेजा गया है। शिवा का हाल ही में अग्निवीर में चयन हुआ था। चारों दोस्त शिवा को दवा दिलाने के लिए बिसौली कस्बा जा रहे थे। वे सभी एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक रोहन चला रहा था, जिसने करीब दो महीने पहले ही एक नई बाइक खरीदी थी। वैन की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
budaun school van bike accident three cousins killed one injured
मृतकों के परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हत्सा गांव में तीन दोस्तों की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। निखिल, रोहन और ऋषभ के परिवारों में गहरा शोक है। शिवा के अग्निवीर में चयन की खुशी अब गम में बदल गई है।
किसी नहीं लगाया था हेलमेट
मदनजुड़ी गांव के पास स्कूल वैन से बाइक की सीधी भिड़ंत हुई। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की जांच की जा रही है।

By Admin