नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 75 वर्षीय कलाकार के अचानक चले जाने से भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर फैलते ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्रियों ने जताया गहरा दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि नाना पाटेकर ने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों से हिंदी सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका निधन फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अभिनेता के असाधारण हुनर, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और किसानों के प्रति संवेदना का जिक्र करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा “दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपने असाधारण हुनर, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा को कुछ बेहद यादगार किरदार दिए। पर्दे से हटकर, किसानों के प्रति उनकी संवेदना और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण उनके व्यक्तित्व की गहराई को दशार्ता है। इस मुश्किल समय में उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से भावभीनी श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार और सच्ची आवाजों में से एक बताया। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों का उल्लेख करते हुए कहा कि नाना जी ने हर भूमिका में सच्चाई को जीवंत कर दिया। उनके सादे स्वभाव और सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने लिखा कि अभिनय की दुनिया के एक दिग्गज हमारे बीच नहीं रहे। नाना पाटेकर सच्ची अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता का बेहतरीन संगम थे। ‘नटसम्राट’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अजित पवार के साथ उनके करीबी रिश्ते का भी जिक्र किया।
अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
डीएमके सांसद कनिमोझी, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, पंजाब कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने भी शोक व्यक्त किया। रोहित पवार ने विशेष रूप से ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नाना पाटेकर के कामों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘खामोशी’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लाखों दिल जीते। नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा ने न सिर्फ एक बेमिसाल अभिनेता खोया है, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी को भी खो दिया है। उनकी कला और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। एजेंसी
COMMON NEWS
games
Moradabad
Uncategorized
अंतरराष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश
उत्तरप्रदेश
उत्तराखण्ड
मनोरंजन
राज्यों की खबरें
राष्ट्रीय
व्यंजन विधि
सम्पादकीय
स्वास्थ्य
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन देशभर में शोक की लहर, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
