Share

अजय देवगन अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो 2 अक्टूबर को जाकर खत्म हुआ। इस शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और इसकी कमाई के आंकड़े चर्चा में आ गए। ‘दृश्यम 3: द कनक्लूजन’ ने 63 करोड़ के साथ जबरदस्त ओपनिंग की और इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। और शानदार कमाई की रफ्तार दूसरे दिन भी जारी रही। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

‘दृश्यम 3’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
अजय देवगन, श्रेया सरन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3’ छुट्टियों के समय का पूरा फायदा उठा रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ और दुनिया भर में 95 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन इस दृश्यम 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने दो ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 138.65 करोड़ हो गया है।

दुनिया भर में कितनी कमाई हुई है?
‘दृश्यम 3’ भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी कमाल दिखा रही है। घरेलू स्तर पर दो ही दिनों में 115.50 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 177 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) का आंकड़ा पार कर लिया है। विदेशों में, इस फिल्म ने दूसरे दिन 20.00 करोड़ कमाए, जिससे अब तक 2 दिन में इसकी कुल विदेशी कमाई 38.50 करोड़ हो गई है। बता दें, दृश्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, जबकि ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है।

‘दृश्यम 3’ के बारे में जानकारी
‘दृश्यम 3’ की बात करें तो ये ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसके साथ अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार में फिर वापसी की है, जबकि तब्बू मीरा देशमुख के रोल में लौटी हैं। कास्ट में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस भाग के साथ जुड़े हैं। ये फिल्म विजय सलगांवकर और उनके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। कहानी वहां से शुरू होती है जब विजय कानून से बचने में कामयाब हो जाता है। फिल्म में एक नई जांच दिखाई गई है, जहां एक सीबीआई अफसर की एंट्री होती है और ये जांच एक बार फिर विजय सलगांवकर के परिवार को मुश्किल में डाल देती है।

अभिषेक पाठक हैं फिल्म के निर्देशक
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर कहानी लिखी है। यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि पहली दो फिल्मों में दृश्यम ने ओरिजिनल फिल्म (मलयालम वर्जन) की कहानी को ही फॉलो किया था। हालांकि, तीसरे पार्ट के लिए अजय देवगन और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहानी को खत्म करने और एक नया रास्ता चुनने का फैसला किया। इसलिए, दृश्यम: द कन्क्लूजन हिंदी फ्रैंचाइजी की एकमात्र ऐसी फिल्म है जो मोहनलाल की कहानी को फॉलो नहीं करती है, क्योंकि जीतू जोसेफ पहले ही मलयालम मूवी सीरीज़ के चौथे पार्ट की घोषणा कर चुके हैं।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।