Share

नई दिल्ली। जीएसटी व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जीएसटी परिषद सात अक्तूबर को होने वाली बैठक में कर अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म करने और गिरफ्तारी के लिए अदालत की मंजूरी अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही, कर से जुड़े अपराधों में आपराधिक मुकदमा शुरू करने की सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। सरकार का जोर अब गिरफ्तारी के बजाय टैक्स वसूली, ब्याज और जुर्माने के जरिये कार्रवाई करने पर है। ये प्रस्ताव मंजूर होने पर जीएसटी के तहत कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई का तरीका बदल सकता है।

गिरफ्तारी नियमों में क्या बदलाव होने जा रहा है?
जीएसटी परिषद के सामने केंद्रीय जीएसटी कानून की धारा 69 में बदलाव का प्रस्ताव है। अभी इस धारा के तहत तय शर्तें पूरी होने और निर्धारित अपराध होने का विश्वास करने के आधार पर आयुक्त किसी अधिकारी को गिरफ्तारी की अनुमति दे सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह शक्ति कर अधिकारियों से वापस ली जा सकती है। इसके बाद किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए अदालत की मंजूरी जरूरी होगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर परिषद की मुहर लगना बाकी है।

आपराधिक मुकदमा शुरू करने की सीमा कितनी बढ़ेगी?
अभी जीएसटी के बड़े अपराधों में एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट या गलत रिफंड के मामलों में आयुक्त स्तर के अधिकारी की मंजूरी के बाद गिरफ्तारी हो सकती है। प्रस्ताव में आपराधिक मुकदमा शुरू करने की सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने की बात है। इसका मतलब यह नहीं है कि पांच करोड़ रुपये तक की कर चोरी माफ हो जाएगी। ऐसे मामलों में भी सरकार टैक्स वसूल सकती है और ब्याज तथा जुर्माना लगा सकती है। गंभीर धोखाधड़ी के मामलों में अदालत के जरिए आपराधिक कार्रवाई जारी रह सकती है।

किन मामलों में कारोबारियों को राहत मिल सकती है?
प्रस्ताव का उद्देश्य सामान्य कर विवादों को आपराधिक कार्रवाई से अलग रखना है। वस्तुओं के वर्गीकरण, उनकी कीमत तय करने या इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर कारोबारी और कर अधिकारी अलग-अलग राय रखते हैं। ऐसे विवादों में हर मामले को आपराधिक मुकदमे तक ले जाने के बजाय टैक्स वसूली और आर्थिक दंड पर जोर दिया जा सकता है। देर से रिटर्न दाखिल करने, कर भुगतान में देरी या कारोबार की नकदी स्थिति के कारण भुगतान अटकने जैसे मामलों में भी टैक्स, ब्याज और उचित जुर्माना चुकाकर राहत पाने का रास्ता आसान हो सकता है। हालांकि, यह प्रस्तावित बदलावों के लागू होने पर निर्भर करेगा।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।