टनकपुर में आरएसएस का युवा सम्मेलन संपन्न, खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दम

3
Share

टनकपुर
संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से टनकपुर नगर में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा ने बताया कि वॉलीबॉल में 12, कबड्डी में 5 और रस्साकशी में 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता दिवाकर के निर्देशन में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता वॉलीबॉल कोच आशा भट्ट के निर्देशन में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षत अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विभाग प्रचारक वतन रहे। इस दौरान टनकपुर नगर संघ चालक डॉ. देवेंद्र जोशी, नगर प्रचारक माधव, जिला प्रचारक बलवीर, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण वर्धन जोशी, शैलेंद्र सहित संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।