60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद

7
Share

कानपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा किया है। पता चला है कि जिस हेल्पर को कुत्ते की देखभाल के लिए रखा गया था, उसी ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
कानपुर की स्वरूप नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। साथ ही लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
विकास शुक्ला ने 16 जून 2026 को मैनपावर एजेंट के माध्यम से हेल्पर को अपने पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए 14,000 रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा था। अगले दिन यानी 17 जून को जब वादी घर से बाहर थे तो हेल्पर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गई। जांच में पता चला कि नाबालिग ने घर का दूसरा दरवाजा खोल दिया और मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया।मो यूनुस और नाबालिग को गिरफ्तार किया, मोहम्मद महताब भी पकड़ा गयाप्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 जून 2026 को रावतपुर बस अड्डा के पास मेट्रो यार्ड के निकट अभियुक्त मो यूनुस और नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले मोहम्मद महताब को भी गिरफ्तार किया गया। नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी मो यूनुस को बुलाकर चोरी का माल ले जाया था।मौज मस्ती और कपड़े व मोबाइल खरीदने में उड़ा दी चोरी की रकम
पुलिस के अनुसार बरामद माल में सोना-चांदी के आभूषण, दो अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, करीब 60 लाख रुपये की नकदी शामिल है। पूछताछ में पता चला कि चोरी पूर्व नियोजित थी। अभियुक्तों ने चोरी के एक कड़े को सुनार मोहम्मद महताब को 2,20,000 रुपये में बेचा था। इस धनराशि का उपयोग उन्होंने मौज-मस्ती, नए कपड़े और महंगे मोबाइल फोन खरीदने में किया। उन्होंने अजमेर, लखनऊ और माउंट आबू की यात्रा भी की थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अभियुक्त पहले भी इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। वादी ने बरामद माल को पहचान कर अपना बताया। हालांकि एक हीरे की अंगूठी अभी बरामद होना शेष है, जिसके लिए प्रयास जारी हैं।इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की इस संयुक्त कार्रवाई ने बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और बाकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं।