जिले के थाना भमोरा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने देखा कि उसका पति गांव की ही एक लड़की के साथ कार में बैठ कर जा रहा है। पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी चलती कार के सामने खड़ी हो गई। यह देखकर पति ने कार की स्पीड बड़ा दी, लेकिन पत्नी कार के सामने से नहीं हटी। पत्नी चलती कार के बोनट पर चढ़ गई और कई मीटर तक चलती कार के आगे के हिस्से पर घसीटती हुई चली गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान महिला शोर भी करती रही, जिसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कार को रुकवाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उतारा गया। क्षेत्र के रहने वाले नेत्र पाल निवासी कटका रमन अपनी प्रेमिका के साथ कार में बैठकर जा रहा था। तभी दुचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी उसकी पत्नी गोदावरी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। पति को देखने के बाद वह कार के पीछे दौड़ी। दुचरा मंडी के पास लगे स्पीड ब्रेकर पर जब कार की गति धीमी हुई तो महिला कार के आगे के हिस्से पर चढ़ गई। इसके बाद महिला के पति ने कार की स्पीड बड़ा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों ने कार का पीछा किया। थोड़ी देर बाद पति ने कार रोकी, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर पति मौके से प्रेमिका को लेकर भाग गया।महिला की शिकायत पर परिजनों को थाने में बुलाया और बातचीत की गई। महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है। एक महिला चलती हुई गाड़ी के बोनट पर बैठ गई। मामले में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि महिला का नाम गोदावरी देवी है। महिला के पति के द्वारा गाड़ी चलाई जा रही थी। महिला के द्वारा इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर इस प्रकरण में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।











