कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना

38
Share

कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। करीब एक किमी तक ट्रक में फंसी कार घसीटती गई। इस हादसे में कार में सवार दंपती समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिलते ही पुलिस कंधरापुर थाने की पुलिस, एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोदी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार के सिवान जिले में स्थित सिसवन में रह रहे परिवार के सदस्य आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।बिहार के सिवान जिले में स्थित सिसवन निवासी मनीष श्रीवास्तव (38) शनिवार को कार से पत्नी कंचन श्रीवास्तव (35), बेटी अदिती (16), आस्था (14) व 15 वर्षीय बेटे के साथ घर से निकले थे। वह आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 239 माइल स्टोन के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक झपकी आ गई और बगल से गुजर रहे ट्रक में कार जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार सभी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कंधरापुर पुलिस, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, सीसी टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। दुर्घटना में मृत लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भेजा गया।
वहीं इस पूरे मामले में एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 238 माइलस्टोन पर एक सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी तेज रफ्तार से चलते हुए एक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई उसे गाड़ी में पांच लोग सवार थे पांचो की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के सिवान के हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो भी विधिक करवाई है वह कराई जाएगी। जालौन जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र में जालौन-औरैया रोड पर कन्हैयाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के पास की है जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।