मुरादाबाद में एक गली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला से एक मौलाना द्वारा गंदी और अश्लील हरकतें कर भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे दिखाई दे रहा कि बुर्का पहने एक महिला गली से गुजर रही है। महिला के हाथ में कुछ सामान है और पीछे एक शख्य तेजी से आ रहा है जो कुर्ता पायजामा पहने है, सिर पर टोपी और दाढ़ी वाला है। ये मौलाना तेजी से महिला के करीब आता है और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। इस पर महिला जोर से चीखती है। तभी मौलाना पीछे की ओर भाग जाता है। मौलाना की ये अश्लील हरकत गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी मौलाना की पहचान कर ली है। पुलिस पीड़िता की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। महिला की पहचान होते ही उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मुग़लपुरा वरबालान जा बताया जा रहा है।
छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौलाना की ये हरकतें शर्मनाक है। मुजफ्फरनगर जिले के में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में दो युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी (एसएचओ) ब्रिजेश कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान आसिफ (22) और फरमान (35) के रूप में हुई है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।











