BJP ने इस बार पिछले चुनाव के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया

5
Share

पणजी नगर निगम चुनाव परिणाम 2026 में अधिकतर BJP समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। Panaji के 27 वार्ड में BJP प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया है। BJP ने इस बार पिछले चुनाव के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है।
पणजी नगर निगम चुनाव परिणाम में BJP का जलवा दिखा। 30 वार्ड के चुनाव परिणाम में BJP के ज्यादातर उम्मीदवार जीते हैं। इससे पहले 11 मार्च, 2026 को वोटिंग शांति से हुई थी। वोटों की गिनती हुई तो बीजेपी को Panaji Municipal Corporation Elections में बड़ी जीत मिली। इस इलेक्शन में 69.07 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। सबसे ज्यादा वोटिंग टर्नआउट वार्ड 23 में रहा था, जहां 81.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। पणजी नगर निगम चुनाव में कुल 69 कैंडिडेट मैदान में थे और 48 मतदान केंद्रों पर पारंपरिक बैलेट पेपर से वोटिंग कराई गई थी। यहां 10 वार्ड महिलाओं के लिए, 8 वार्ड OBC और 1 वार्ड ST के लिए रिजर्व हैं।यह अहम नगर निकाय चुनाव बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा था। बीजेपी समर्थित गुट का नेतृत्व Atanasio ‘Babush’ Monserrate कर रहे हैं, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में कैंडिडेट्स उतारे थे। वहीं, विपक्ष की तरफ से राज्य कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय कैंडिडेट्स का संयुक्त मोर्चा था, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे नेता थे।इससे पहले 20 मार्च 2021 को हुए पणजी नगर निगम चुनाव में बाबुश मोनसेराट की लीडरशिप वाले बीजेपी समर्थित पैनल ने 30 में से 25 वार्ड जीते थे। तब मतदान प्रतिशत लगभग 70.19 फीसदी रहा था। बाकी सभी वार्ड निर्दलीय और विपक्ष समर्थित उम्मीदवारों ने हासिल किए थे। माना जा रहा है कि यह इलेक्शन, 2021 की राजनीतिक बढ़त को आगे बढ़ा सकता है, लेकिन विपक्षी एकता और ज्यादा वोटिंग की वजह से कुछ वार्डों में परिणाम बदलने की संभावना है। इन नतीजों का प्रभाव आने वाले वक्त में गोवा की शहरी नीतियों और राज्य की सियासत पर भी पड़ सकता है।

Latest India News