अमेरिका ने दी सबसे भयानक हमले की धमकी

15
Share

आज की रात ईरान के लिए कयामत की रात होने वाली है’, अमेरिका ने दी सबसे भयानक हमले की धमकी, जानें क्या बोले ट्रंप
ईरान की चेतावनी के बाद अब अमेरिका ने ईरान को अब तक के सबसे बड़े हमले की धमकी दी है और कहा है कि कि आज की रात ईरान के लिए बहुत भारी है। आज की रात उसे विनाशकारी हमले के लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद जंग अब विकराल रूप ले सकता है। अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ नई चेतावनी जारी की। प्रेस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका मंगलवार को ईरान पर “सबसे भीषण” हमले करेगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हेगसेथ ने कहा, “आज एक बार फिर ईरान के अंदर हमारे सबसे भीषण हमले होंगे। सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान, सबसे ज्यादा बमवर्षक विमान, सबसे ज्यादा हमले। खुफिया जानकारी पहले से कहीं ज्यादा सटीक और बेहतर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई “शांति से नहीं रह पाएंगे”। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के नेता के चुनाव से “खुश नहीं” हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह पाएंगे।” मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति से पहले, ट्रंप ने जोर देकर कहा था कि ईरान के अगले नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका होनी चाहिए, जैसा कि पहले वेनेजुएला में अमेरिका की भागीदारी रही थी। एक्सियोस को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि दिवंगत ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे मोजतबा खामेनेई का इस्लामी गणराज्य के नए प्रमुख के रूप में अपने पिता का उत्तराधिकारी बनना “अस्वीकार्य” है और वह ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो “ईरान में सद्भाव और शांति लाए”।