उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ये सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा और राज्य सरकार का 2025-26 का पहला पूरक बजट उत्तर प्रदेश विधानसभा के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल हैं। बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। वहीं, आज यूपी के शीतकालीन सत्र में SIR और कफ सिरप के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष अपनी ओर से राज्य सरकार को घेरने और जनहित के मुद्दों को उठाने की रणनीति पर काम कर रहा है। सत्र में कोडीन कफ सिरप से जुड़ा विवाद, एसआईआर, बीएलओ की मौत और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए जाएंगे। इन सभी मुद्दों को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है।समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा, ‘हम कोडीन कफ सिरप से जुड़े विवाद, SIR की अनियमितताओं, कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, उर्वरकों और धान की खरीद से संबंधित मुद्दों को उठाने का प्रस्ताव रखते हैं।’उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, SIR और कफ सिरप मुद्दे पर हंगामे के आसार उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। इस सत्र में वंदे मातरम् पर भी चर्चा की जाएगी। सोमवार को सदन में बजट पेश किया जाएगा।











