इस वंदे भारत एक्सप्रेस को एक नया स्टॉपेज भी दिया गया

33
Share

रेलवे ने सहारनपुर और गोमतीनगर (लखनऊ) दोनों ओर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए समय में संशोधन किया है। इस बदलाव से यात्रियों को दिन के समय यात्रा पूरी करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक आसानी होगी।शेड्यूल में बदलाव के साथ ही, इस वंदे भारत एक्सप्रेस को एक नया स्टॉपेज भी दिया गया है। अब यह ट्रेन डालीगंज स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे लखनऊ के एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र के यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल सकेगा। सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई थी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच अपनी यात्रा शुरू की थी।सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला टाइम टेबल, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
सहारनपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
सहारनपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अपडेट है। सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बदलाव सहारनपुर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह नया शेड्यूल 9 दिसंबर से लागू होगा।