फिर एक ही कार में बैठे पुतिन और पीएम मोदी

39
Share

तीन महीने में दूसरी बार दोनों के बीच दिखी गर्मजोशी
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी की। पुतिन आखिरी बार भारत 2021 में रूस-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए थे।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर शानिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर अगवानी की। पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही टोयोटा कार में साथ सफर करते नजर आए। तीन महीने में यह दूसरी बात है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार साझा की है।
इससे पहले सितंबर में तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब एक ही कार में सवार होकर शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उस समय वैश्विक कूटनीति की सभी औपचारिकताओं को पीछे छोड़ दिया था। आज एक बार फिर दोनों नेता एक साथ कार में नजर आए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा पर पूरी दुनिया का निगाहें हैं।
इसी बीच पीएम मोदी की अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि पीएम मोदी का विमान के पास पर जाकर पुतिन से मिलने का निर्णय अप्रत्याशित था और रूसी अधिकारियों को इसकी पहले से सूचना नहीं दी गई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति पुतिन आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद पुतिन पीएम मोदी के आवास पर आयोजित एक अनौपचारिक रात्रिभोज में शामिल होंगे।
पुतिन का 5 दिसंबर का कार्यक्रम
भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं।
शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे।