
राष्ट्रपति पुतिन का विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे में भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें र-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था। रूस-यूक्रेन जंग के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर है। 2000 में राष्ट्रपति पुतिन और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरूआत की थी।












