उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां गोलगप्पा खाने के दौरान महिला का जबड़ा खिसक गया। महिला का मुंह खुला का खुला रह गया। महिला को आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन जबड़ा बंद नहीं हुआ। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल यानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला दर्द के मारे कराहती रही। उसका जबड़ा बंद नहीं हो रहा है। पीड़ित महिला के साथ ही परिजन भी काफी हैरान हैं।मामले की अधिक जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दिबियापुर के गांव गोरी किशनपुर की एक 42 वर्षीय महिला इकला देवी किसी काम से औरैया आईं थी। इस दौरान उसने एक चाट के ठेले पर गोलगप्पे खाने शुरू किए लेकिन गोलगप्पे खाने के दौरान उसका जबड़ा खिसक गया।
महिला का मुंह खुला का खुला रह गया। काफी देर कोशिश करने के बाद जब महिला का मुंह बंद नहीं हुआ तो उसे संयुक्त चिकित्सालय औरैया में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन पीड़ित महिला को कोई फायदा नहीं हुआ।डॉक्टरों की टीम महिला का कर रही इलाजगोलगप्पा खाने के दौरान महिला का खिसका जबड़ा, खुला का खुला रह गया मुंह, अब नहीं हो रहा बंद, डॉक्टर कर रहे इलाज गोलगप्पा खाने के दौरान महिला का जबड़ा खिसकने से दर्द हो रहा है। महिला का मुंह बंद भी नहीं हो रहा है। परिजन पीड़ित महिला को डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है। महिला अभी बोल नहीं पा रही है। महिला का इलाज जारी है।











