उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समानांतर उत्तर दिशा में बढ़ सकता है। चक्रवात Ditwah

23
Share

अगले 24 घंटे में Ditwah तूफान, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समानांतर उत्तर दिशा में बढ़ सकता है। चक्रवात Ditwah फिलहाल 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 30 नवंबर, 2025 को 2:30 am बजे बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट और उससे सटे श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर केंद्रित था, जो पुडुचेरी से लगभग 160 किलोमीटर साउथ और साउथ-ईस्ट और चेन्नई से 250 किलोमीटर साउथ में था। उत्तर दिशा की तरफ से बढ़ते हुए, Ditwah चक्रवाती तूफान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक क्रमशः तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से न्यूनतम 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट में केंद्रित होगा।
भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Ditwah तूफान, श्रीलंका में लील चुका है 150 से ज्यादा लोगों की जान
चक्रवाती तूफान Ditwah, श्रीलंका में तबाही मचा चुका है और यह अब भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस खबर में पढ़ें Ditwah तूफान, भारत कब पहुंचेगा और किन राज्यों में इसका असर होगा। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Ditwah भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान आज किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालात के मद्देनजर मौके पर NDRF की 14 टीमें तैनात की गई हैं। Ditwah तूफान की वजह से श्रीलंका में 150 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे नॉर्थ श्रीलंका और तमिलनाडु तटों पर चक्रवाती तूफान Ditwah पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग उत्तर की तरफ बढ़ गया।Ditwah तूफान, 29 नवंबर 2025 को रात साढ़े 11 बजे साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुटेरी के तटों पर, अक्षांश 10.7°N और देशांतर 80.6°E के पास, वेदारण्यम से करीब 90 किलोमीटर पूर्व और उत्तरपूर्व, कराईकल से 90 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्व, श्रीलंका के जाफना से 130 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व व चेन्नई से 260 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।