अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की संबल (रॉड) से हमला कर निर्मम हत्या कर दी

24
Share

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की संबल (रॉड) से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
यह घटना फतेहपुर के राधा नगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर में किराए के मकान में हुई। अजय सिंह (पुत्र योगेंद्र सिंह) अपनी पत्नी शिखा के साथ यहां रहता था। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और विवाद होता रहता था। 30 नवंबर की सुबह यह घरेलू झगड़ा भयानक रूप ले लिया। अवैध संबंधों के शक में पति अजय सिंह ने आवेश में आकर अपनी पत्नी शिखा के सिर पर लोहे की संबल से जोरदार हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि शिखा की मौके पर ही मौत हो गई।अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, फिर पहुंच गया थाने फतेहपुर में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अजय सिंह सीधे थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई। उसकी बात सुनकर थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया पुलिस ने मृतका शिखा के शव को कब्जे में लिया। जरूरी पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी पति अजय सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह पता चल सके। घटना के बाद से मृतका और आरोपी के पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस खूनी वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।