छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी बरामद की

39
Share

कर्नाटक में लोकायुक्त के कर्मियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को सुबह-सुबह 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर एक साथ छापेमारी की है।लोकायुक्त के कर्मियों ने छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी बरामद की है। इस बरामदगी की तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
इन अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी
पुट्टस्वामी सी, मुख्य लेखा अधिकारी, टाउन नगर पालिका, मंड्या
प्रेम सिंह, मुख्य अभियंता, अपर कृष्णा परियोजना, बीदर
रामास्वामी सी, राजस्व निरीक्षक, हूटगली नगर पालिका, मैसूर
सुभाष चंद्र, सहायक प्रोफेसर, समाजशास्त्र, कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़
सतीश, वरिष्ठ पशु चिकित्सा परीक्षक, प्राथमिक पशु चिकित्सा क्लिनिक, हुइलगोल, धारवाड़
शेखप्पा, कार्यकारी अभियंता, परियोजना निदेशक कार्यालय, हावेरी
कुमारस्वामी पी, कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु
लक्ष्मीपति सीएन, प्रथम श्रेणी सहायक, एसआईएमएस मेडिकल कॉलेज, शिवमोग्गा
प्रभु जे, असिस्टेंट डायरेक्टर, एग्रीकल्चर सेल्स डिपो, APMC, दावणगेरे
गिरीश डी एम, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, PWD, मैसूर-मडिकेरी
छापेमारी में जब्त की गई संपत्ति।
बड़ी मात्रा में कैश और गहने बरामद
कर्नाटक के मैसूर में लोकायुक्त का छापेमारी हुई है। शहर में हूटगल्ली नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी सी के आवास पर छापे के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी बरामद की गई है। लोकायुक्त ने दावणगेरे में एपीएमसी के सहायक निदेशक प्रभु जे के आवास पर छापा मारा है और बड़ी मात्रा में गहने और कैश बरामद किए हैं। लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि छापों के नतीजे की जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।करोड़ों की संपत्ति, सोना, नकद…, लोकायुक्त ने 10 अधिकारियों पर कर दी रेड, देखें क्या-क्या मिला
आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने 10 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक साथ छापे की कार्रवाई की है।करोड़ों की संपत्ति, सोना, नकद…, लोकायुक्त ने 10 अधिकारियों पर कर दी रेड, इन सभी अधिकारियों के पास से बड़ी मात्रा में कैश, ज्वैलरी और प्रोपर्टी डॉक्युमेंट्स जब्त किये गए हैं।