PM मोदी आज करेंगे सांसदों के नए ‘आशियाने’ का उद्घाटन, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं

131
Share

PM मोदी आज करेंगे सांसदों के नए ‘आशियाने’ का उद्घाटन, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं
पीएम मोदी सोमवार को संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। हर फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट का है, जिसमें सांसदों के रहने और काम करने दोनों के लिए भरपूर जगह है।
संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे।
इन फ्लैटों को पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हरित तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे ऊर्जा की बचत होगी, रिन्यूएबल एनर्जी बनेगी और कचरे का सही तरीके से प्रबंधन होगा।
इन इमारतों को बनाने के लिए खास और उन्नत निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बहुत मजबूत हैं और भूकंप-रोधी भी हैं। साथ ही, यहां एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली भी लगाई गई है।
यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से सुविधाजनक है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
हर फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट का है, जिसमें सांसदों के रहने और काम करने दोनों के लिए भरपूर जगह है।
परिसर में कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक कम्युनिटी सेंटर के लिए भी अलग से जगह दी गई है, जिससे सांसदों को अपना काम करने में मदद मिलेगी।
यह परियोजना इसलिए शुरू की गई, क्योंकि सांसदों के लिए अच्छे आवास की कमी थी। कम जगह होने के कारण, बिल्डिंग को ऊंचा बनाया गया है, ताकि जमीन का बेहतर उपयोग हो सके और रखरखाव का खर्च भी कम हो