राहुल और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में, पार्लियामेंट के बाहर रोका गया प्रोटेस्ट मार्च
विपक्ष के नेता संसद भवन के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक प्रोटेस्ट मार्च कर रहे हैं। ये सभी विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है।
गठबंधन के नेता आज सड़क पर उतरे हैं। 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च कर रहे हैं। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। साथ ही INDIA गठबंधन के नेता बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिया है, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। विपक्षी नेताओं के प्रोटेस्ट मार्च को संसद के बाहर रोका गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया गया था।
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च को रोक दिया है। चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों के विरोध में ये प्रोटेस्ट मार्च हो रहा है।विपक्षी सांसदों का प्रोटेस्ट मार्च पार्लियामेंट के बाहर रोक दिया गया है। विपक्षी सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च किया है।संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रगान गाते हुए प्रोटेस्ट मार्च शुरू कर दिया है। संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक ये मार्च निकाल गया है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों को लेकर ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है।विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में ये प्रदर्शन शुरू होने वाला है।संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के साथ विपक्षी दलों की बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत है। वे सुनते तो हैं लेकिन कभी स्पष्ट जवाब नहीं देते। चुनाव आयोग को अभी राजनीतिक दलों से बात करते हुए जनता को तथ्य बताने की जरूरत है। ज्यादातर सांसदों, सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को चुनाव आयोग तक मार्च की अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं है। वास्तव में, उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए।’विपक्षी दलों (लोकसभा और राज्यसभा) के सांसद सोमवार सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रोटेस्ट मार्च को लेकर उनसे अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की संभावना भी कम है।
इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, वामपंथी दल, आरजेडी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है। यह रैली सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू होगी ।











