इस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 4 घंटे से अधिक समय तक छाएगा अंधेरा
इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 घंटे से अधिक समय तक रहेगा। आइए जान लेते हैं इसकी सही डेट और टाइमिंग।
सूर्य ग्रहण न केवल खगोलीय दृष्टि से बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत अहम माना जाता है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के साथ ही वातावरण पर भी पड़ता है। यह ऐसा समय होता है जब किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है। साथ ही खानपान से जुड़ी सावधानियां भी इस दौरान बरतनी चाहिए। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है। साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन लगने जा रहा है। भारत के समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरूआत रात्रि में 10 बजकर 59 मिनट पर होगी और 3 बजकर 23 मिनट तक यह ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण का कुल समय 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात्रि में लगेगा इसलिए भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। साथ ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि, धार्मिक मतानुसार ग्रहण भले ही न दिखे लेकिन इससे जुड़ी सावधानियां हमको बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रह प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
सूर्य ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू होता है। ऐसे में 12 घंटे पहले से लेकर सूर्य ग्रहण के अंत होने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण वाले दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं और तामसिक भोजन करने से ये आप पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण के दौरान बाल, नाखुन काटने से भी बचना चाहिए। इस दिन भोजन बनाने से भी बचना चाहिए। पूजा स्थल को इस दौरान ढककर रखना चाहिए और देवी-देवताओं की मूर्तियां भी नहीं छूनी चाहिए। आप इस दिन मंत्र जप कर सकते हैं, धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।











