1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे हैं कपिल देव
लखनऊ (ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान श्री कपिल देव ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई।
बैठक के दौरान दोनों के बीच खेल और युवा विकास से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके योगदान के लिए सम्मानित भाव प्रकट किया।
गौरतलब है कि कपिल देव देश के उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप दिलाया था। उनकी यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात रही, लेकिन इसे खेल जगत के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।











