संभल से हटे चर्चित सीओ अनुज चौधरी, चंदौसी में मिली नई तैनाती

50
Share

चंदौसी (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संभल जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तीन सर्किलों में अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। चर्चित सीओ अनुज चौधरी को संभल से हटाकर चंदौसी भेज दिया गया है। उनकी जगह अब एएसपी आलोक कुमार को संभल सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीओ अनुज चौधरी अपने कार्यकाल के दौरान न केवल कानून व्यवस्था को लेकर, बल्कि अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहे। होली और जुमा के अवसर पर एक पीस कमेटी की बैठक में दिए गए उनके बयान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।