समुद्र तट पर बहकर आया लोहे का रहस्यमयी विशाल टुकड़ा

112
Share

समुद्र तट पर बहकर आया लोहे का रहस्यमयी विशाल टुकड़ा, लिखा है- ‘AMS 6’, देखिए VIDEO
बटेश्वर समुद्र तट पर एक रहस्यमयी बड़ा सा लोहे का टुकड़ा मिला है। यह लोहे का टुकड़ा लगभग 7 फीट ऊंचा और 2.5 फीट चौड़ा है।समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी लोहे का टुकड़ा
ओडिशा के गंजाम जिले के बटेश्वर समुद्र तट पर एक रहस्यमयी बड़ा सा लोहे का टुकड़ा पाया गया है। यह लोहे का टुकड़ा लगभग 7 फीट ऊंचा और 2.5 फीट चौड़ा है। इसका वजन लगभग 80 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस टुकड़े पर ‘AMS 6’ लिखा हुआ है।क्या यह किसी जहाज का हिस्सा हो सकता है?अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वस्तु किसी कार्गो शिप का हिस्सा हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लोहे का टुकड़ा किसी जहाज की टक्कर या लोडिंग के दौरान टूटकर समुद्र में गिर गया होगा और समुद्र की लहरों के कारण यह बहकर तट पर आ गया। हालांकि, इसकी सटीक पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और इसके बारे में जांच जारी है।स्थानीय वन विभाग और कोस्ट गार्ड की टीम ने बटेश्वर समुद्र तट पर पाए गए इस लोहे के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पुलिस, वन विभाग और कोस्ट गार्ड की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।बटेश्वर बीच पर मिले इस अजीबो-गरीब लोहे के टुकड़े ने स्थानीय लोगों में जिज्ञासा बढ़ा दी है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस रहस्यमय वस्तु के बारे में अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।