फैन ने ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ को लूटा, मिलने बुलाकर कर दिया कांड

111
Share

फैन ने ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ को लूटा, मिलने बुलाकर कर दिया कांड
महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से उसके महंगे आभूषणों के साथ फोटो और वीडियो लेने के बहाने मिलने की जिद की। दोनों ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित उसके ऑफिस में मिलने का फैसला किया। वहां महिला ने उससे सोने के आभूषण पहनकर कैमरे के सामने पोज देने को कहा।
दिल्ली पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला को एक ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ के साथ तस्वीरें लेने के दौरान उसके लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर महिला ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब वह उसके साथ फोटो खिंचवा रही थी। महिला को उसके पति के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़ा गया और उसके हरियाणा स्थित घर से 100 ग्राम वजन के सोने की ज्वेलरी बरामद की गई।’सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर खुद को उसका फैन बताने वाली एक महिला ने उसे लूट लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, “महिला ने 18 सितंबर को शिकायतकर्ता से उसके महंगे आभूषणों के साथ फोटो/वीडियो लेने के बहाने मिलने की जिद की।” उन दोनों ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित उसके ऑफिस में मिलने का फैसला किया। वहां महिला ने उससे सोने के आभूषण पहनकर कैमरे के सामने पोज देने को कहा जिसके बाद ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ ने ऐसा ही किया।
डीसीपी ने कहा, “इस बीच जब व्यक्ति कॉल पर व्यस्त था तो महिला उसके 100 ग्राम सोने के आभूषण लेकर भाग गई।” उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और महिला के मनाली में होने का पता चला। टीम ने उसे मनाली में पकड़ लिया और झज्जर स्थित उसके घर से सोने के आभूषण बरामद किए। मामले की आगे की जांच जारी है।”