Share

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के चंदनवारी इलाके में रविवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो श्रद्धालु गंंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया, अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक वैन चंदनवारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ तीर्थयात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीएसएफ क्यूआरटी ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बीएसएफ जवानों की समय पर सक्रियता से तीर्थयात्रियों की जान बच गई।
इस साल 52 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को रक्षा बंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी। यात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल-गुफा तीर्थ मार्ग से यात्रा करते हैं। अब तक 13 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *