Share

एजेंसी समाचार
बंगलूरू। कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सासंद और जेडी-एस से निष्कासित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद कर्नाटक की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। बता दें कि 27 अप्रैल को रेवन्ना विदेश चले गए थे। ठीक एक महीने बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना का कहना है कि वह 31 मई को सुबह 10 बजे मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश होंगे। रेवन्ना ने कहा मैं 31 मई की सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से एसआटी के सामने पेश हो जाऊंगा। मैं जांच में एसआईटी की मदद करूंगा और खुद पर लगे आरोपों का जवाब दूंगा। मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है। हासन सासंद के अनुसार उन्हें भगवान, अपने समर्थकों और अपने परिवार की दुआओं पर पूरा भरोसा है। प्रज्ज्वल ने कहा मुझ पर भरोसा रखें, मैं एसआईटी के सामने पेश होकर इस मामले को समाप्त करने की पूरी कोशिश करूंगा। हालांकि, प्रज्ज्वल के स्वदेश लौटने को लेकर उनके परिवार की तरफ से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। वह हासन लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी हैं। हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी के द्वारा प्रज्ज्वल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने हासन सांसद के खिलाफ 18 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *