Share

सांसद दानिश अली 5 साल बाद वोट मांगने पहुंचे तो लोगों ने किया ये हाल
अक्सर वोट मिलने के बाद नेता पांच साल बाद ही दिखते हैं। जब वोट मांगने जाते हैं तो लोगों के विरोध का सामने करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अमरोहा में। आक्रोशित लोगों ने सांसद को खूब खरी-खोटी सुनाई।
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सांसद दानिश अली को स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों का कहना था कि सांसद बनने के बाद दानिश अली इलाके में कोई काम नहीं किए। जब वह काम नहीं करेंगे तो उन्हें दोबारा से वोट क्यों दें। उनकी जगह किसी और को वोट देंगे। लोगों का कहना है कि सांसद इलाके में आना ही भूल गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नौगांवा सादात में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों से मिलने दानिश अली पहुंचे। दानिश अली को देखते ही लोग इतने आक्रोशित हो गए कि खरी-खोटी सुनाते हुए धक्का मुक्की करने लगे। कुछ लोग गुस्साए लोगों को समझा रहे थे। इस बीच टोपी लगाए एक व्यक्ति दानिश अली की कार पर ही चढ़ गया। हालात देख दानिश अली ने ना गाड़ी का शीशा खोला न ही वो गाड़ी से बाहर आए। उन्होंने वहां से निकलना ही अच्छा समझा।
दानिश अली से गुस्साए लोगों का कहना था कि इनके साथ जो थे वो लोग गाली बक रहे थे। इसलिए हमने गाड़ी रोकी। पांच साल में दानिश अली ने कुछ काम नहीं किया। पहले बसपा के साथ गठबंधन से आ गए थे। अबकी बार कांग्रेस से आ गए। काम न करने वाले सांसद को वोट फिर से क्यों दें। इस मामले में अभी तक दानिश अली और अमरोहा पुलिस प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
लोगों के विरोध में शामिल एक शख्स ने कहा कि सांसद बिल्कुल बेकार आदमी हैं। वो पांच साल तक कोई काम नहीं किया। जब वोट लेने का समय आया तब इलाके में आए हैं। इसलिए उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। सांसद बनने के बाद वो इलाके में कभी दिखाई नहीं दिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *