Share

सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश; गैंगरेप की आशंका; 1000 छात्र धरने पर बैठे
मृतका 2023 बैच की छात्रा थी और वह औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली थी। छात्रा का शव विश्वविद्यालय से करीब आठ किमी दूर सोनई गांव में सेंगुर नदी पुल के पास इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मिला है।
इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ANM छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। छात्रा का शव गुरुवार देर शाम वैदपुरा इलाके में सोनई पुल के पास बरामद हुआ है, वह कॉलेज की ड्रेस में थी। राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए हैं।खून से लथपथ थी लाश, गर्दन पर गोली लगने के निशान
मृतका 2023 बैच की छात्रा थी और वह औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली थी। छात्रा का शव विश्वविद्यालय से करीब आठ किमी दूर सोनई गांव में सेंगुर नदी पुल के पास इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मिला है। शव खून से लथपथ था और गर्दन पर गोली लगने का निशान था। वहीं, यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए है। घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव मदर डेयरी के पास बरामद हुआ है। अभी किसी बात की संभावना नहीं जताई जा सकती कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव लाकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर में अपनी एक सहेली को मोबाइल फोन देकर वह कहीं गई थी। शाम को सड़क किनारे छात्रा का शव बरामद हुआ है।प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है पुलिसपुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है। एक युवक की तलाश में टीम को लगाया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *