Share

केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘LDF-UDF यहां लड़ने का करते हैं दिखावा, दिल्ली में गले मिलते हैं’
रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं।केरल के पथनमथिट्टा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाम पंथी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि केरल में भ्रष्ट और नाकाबिल सरकार होने का बहुत बड़ा नुकसान केरल के सभी लोगों को उठाना पड़ा रहा है। जिन राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना है, वे कभी भी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकते। एलडीएफ और यूडीएफ यहां एक-दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने केरल को लूटा है। केरल के लोग इस बात को समझ चुके हैं। रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं। एलडीएफ की पहचान सोना लूटने से है, यूडीएफ की पहचान सौर ऊर्जा लूट से है। इस लूट के खेल को रोकने के लिए मैं आज आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में कानून-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। यहां तक के चर्च के पादरी भी हिंसा के शिकार हो रहे हैं। महिलाएं , युवा और हर वर्ग डर में जी रहा है और राज्य सरकार में बैठे लोग चैन की नींद सो रहे हैं।
केरल के दक्षिणी हिस्से के खासी ईसाई आबादी वाले पथनमथिट्टा जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुदाय के साथ सीधा संपर्क साधने का प्रयास किया और कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए.के.एंटनी के बेटे अनिल के.एंटनी को युवाओं के प्रतीक के रूप में पेश किया। पिछले साल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले अनिल एंटनी के संदर्भ में मोदी ने कहा, “केरल की राजनीति में इसी तरह की ताजगी की जरूरत है। एंटनी पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *