Share

नहर में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान के लिए धड़ तलाशने में जुटी पुलिस
यूपी के बिजनौर में एक महिला की सिर कटी लाश नहर में मिली है। महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान का पता करने के लिए उसके कटे सिर का पता लगाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है। घटना बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार की है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के असपास थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके किसी जानने वाले ने ही की है।
बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि महिला की हत्या उसके किसी परिचित व्‍यक्ति ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।”
अधिकारी ने कहा, “हमने लापता लोगों के साथ महिला की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।” अधिकारी ने कहा, “जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *