Share

मौसी के घर से लापता हुई बच्ची जंगल में निर्वस्त्र पड़ी मिली, रिपोर्ट के बाद जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर कुतुबशेर इलाके में गायब हुई 9 वर्षीय बच्ची गुरुवार को कोलागढ़ के जंगल में बेहोश मिली। परिवार का आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया है।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर इलाके से एक बच्ची लापता हो गई। 9 वर्षीय बच्ची गुरुवार को कोलागढ़ के जंगल में बेहोश मिली। परिवार का आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि नौ साल की एक बच्ची कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई थी और बुधवार शाम जब वह बच्चों के साथ खेल रही थी तब रात करीब 8:00 बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जैन ने बताया कि जब उस बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से उसके बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह एक दुकान से खाने का कुछ सामान लेने गई थी। उनके अनुसार, दुकानदार ने पूछने पर बताया कि बच्ची सामान लेकर दुकान से चली गई थी। उन्होंने बताया कि देर रात तक जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
उनके मुताबिक, परिजन गुरुवार सुबह उसकी तलाश करते हुए कोलागढ के जंगल में पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। जैन ने बताया कि पुलिस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *