Share

हाथ में तलवार लेकर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में पुलिस
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रसूल कद्दारे के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कर्नाटक राज्य से पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यादगिरी जिले के रंगापेट के रहने वाले मोहम्मद रसूल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। अब इस मामले में यादगिरी सुरपूर पुलिस स्टेशन में आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के तलाश कर रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मोहम्मद रसूल कद्दारे नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हाथों में तलवार लिए पीएम मोदी को धमकी दे रहा है। उसने केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत पर रसूल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने हैदराबाद समेत विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रसूल कद्दारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रंगमपेट, सुरपुर, यादगिरी जिले का रहने वाला है। रसूल पहले हैदराबाद में एक मजदूर के रूप में काम करता था और वहीं बस गया। पुलिस ने रसूल के खिलाफ केस दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बीते 2 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरक्षी को ही फोन कर के सीएम योगी के बारे में ऐसी धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *